हाय रे गैस सिलेंडर, ससुरालियों ने दामाद को पीटा

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर, खाड़ी क्षेत्र में ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते गैस सिलेंडर की आपूर्ति और उपयोग को लेकर सख्ती बढ़ गई है। इसका असर अब आम लोगों के घरों तक साफ दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के देवास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रसोई गैस सिलेंडर को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।

घटना जवाहर नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक को उसके ससुराल पक्ष से फोन कर गैस सिलेंडर इंदौर पहुंचाने के लिए कहा गया। युवक द्वारा असमर्थता जताने पर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी के मायके पक्ष के लोग सीधे देवास स्थित घर पहुंच गए।

आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घर में घुसकर एलईडी, फ्रिज, कूलर सहित कई कीमती सामान तोड़ दिए गए। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे मारपीट की घटना के सबूत को मिटाया जा सके। इस दौरान  विवाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article