एकता, प्रेम और अमन के संदेश के साथ पदूम नगर में नववर्ष 2026 का अभिनंदन
भिलाई 3, मानसरोवर दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी पदूम नगर भिलाई तीन में नववर्ष 2026 हर्षोउल्लास उत्साह पूर्वक के साथ मनाया गया।
आयोजकों द्वारा एक दूसरे को बधाइयां देते हुए सर्वधर्म समभाव के साथ फटाका फोड़ते हुए खुशी से मिठाइयां बांटा गया, महिलाओं ने अपने अपने घरों में विभिन्न तरह के व्यंजन बनाकर एक दूसरे को वितरित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार हेमंत मढ़रिया ने कहा हमारा भारत विविधताओं में एकता का देश है। हम आज इसे सब मिलकर साबित कर रहे हैं। ये नया साल 2026 सबके लिए मंगलमय हो।
शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ने अपनी ग़ज़लों के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि,,सुनहरा सा दिन हो आपके, चांदनी सी हर रात हो, अंगने में आपके खुशियों की बरसात हो। नया साल 2026 भरे दामन सबका, जो हर तरफ गूंजता अमन का कलाम हो, ना हो किसी को दर्द, न हो किसी को ग़म मुस्कुराओ खुशियों से लिपट, जो ग़मगीन शाम हो । आप सभी को नया साल मुबारक हो।

इस अवसर पर दुष्यंत वर्मा, सुधा वर्मा, आशी वर्मा, आरव वर्मा, सपना मढ़रिया, आंचल मढ़रिया, सूरज, काजल, कान्हा मढ़रिया, शीतल, चंचल, आरुष, मो. हुसैन, नीलू, सूफी, अयान, बेगम हमीदून सिद्दीकी, ज़ीशान अहमद सिद्दीकी, शाहनवाज़ अहमद सिद्दीकी, उपस्थित थे।


