नगर कीर्तन का स्वागत किया मुस्लिम समाज  ने

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। सिख समाज के दशम  गुरु गोविंद सिंग साहिब के प्रकाश पर्व के मौके पर भिलाई शहर में  नगर कीर्तन निकाला गया। भिलाई नगर मस्जिद  ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने इस दौरान पंज प्यारों का स्वागत फूल मालाओं से  किया।

वहीं सिख समाज की तरफ से  गुरुद्वारा बाबा दीप सिंग शहीदान सुपेला के प्रधान ने गमछा पहनाकर  भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर आसिम बेग का अभिनंदन किया, मुस्लिम समाज से आए हुए  सभी लोगों  ने  सिख समाज के लोगों को बधाईयां दी। जिसमें प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष एम आसिम बेग, वज़ी अहमद,  मुहम्मद वहीद खान, नसीम खान, मुहम्मद ज़मीर, अब्दुल शरीफ, ज़फ़र जावेद और शाहिद खान आदि शामिल थे। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के चेयरमैन  चहल, जनरल सेक्रेटरी गुरनाम सिंग, कमेटी के अन्य पदाधिकारियों व सिख समाज के प्रबुद्धजनों के साथ मुस्लिम समुदाय ने खुशियों में शामिल होकर बधाइयां दी।

Share This Article