भिलाई। सावन के पवित्र माह में शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत भिलाई-3 के मुस्लिम समाज द्वारा किया गया। भिलाई तीन की मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के समस्त सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया और सामाजिक एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया।
भिलाई मजार कमेटी के सदर रुस्तम ने कहा, कावड़ यात्रा का स्वागत करके हमने सामाजिक समरसता, कौमी एकता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया है। हमें एक-दूसरे के साथ सद्भावना बनाए रखते हुए, छत्तीसगढ़ और भारत की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।”
यह यात्रा शिवनाथ महामाया एनीकट में बाबा महादेव के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। यात्रा में निकाली गई मनमोहक झांकियाँ एवं अखाड़ों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे और जनमानस में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विभिन्न समाजों के लोगों ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भव्य स्वागत कर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया।



