रायपुर मंडल क्षेत्राधिकार के  सांसदों के साथ महाप्रबंधक व रेल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Editor
By Editor 4 Min Read

बृजमोहन अग्रवाल,  सांसद रायपुर की अध्यक्षता मे हुई बैठक

यात्री सुविधाओं तथा रेल विकास से संबन्धित कार्यों पर बैठक में हुई चर्चा

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के  सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश के साथ  17 फरवरी  को आयोजित की गई । मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित यह बैठक सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक माहौल में बृजमोहन अग्रवाल  सांसद रायपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

इस बैठक में  बृजमोहन अग्रवाल  सांसद लोकसभा, रायपुर के अलावा  भोजराज नाग – सांसद- कांकेर लोकसभा,  महेश कश्यप – सांसद-बस्तर लोकसभा, रूपकुमारी चौधरी  – सांसद-महासमुन्द लोकसभा, सहित अरुण सिंह चौहान सांसद प्रतिनिधि (तोखन साहू – राज्यमंत्री / आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार), निलेश देशमुख सांसद प्रतिनिधि ( विजय बघेल सांसद / दुर्ग लोकसभा), सद्दाम सोलंकी सांसद प्रतिनिधि ( फूलोदेवी नेताम –  सांसद/ राज्यसभा),  जसकरण सांसद प्रतिनिधि (रंजीत रंजन – सांसद/राज्य सभा) एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश मंडल रेल प्रबंधक रायपुर  दयानंद, मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
        बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने उपस्थित सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को और बेहतर करने में मिलेगा ।

         बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल मे ट्रेनों के ठहराव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे विकासात्मक कार्य, छत्तीसगढ़ को मिली नई ट्रेनों सहित  सांसदों द्वारा दिए गए एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया। यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों,  यात्री सुविधाओं,आधारभूत संरचना का विकास, गाड़ियों का क्षमता आवर्धन, यात्रियों के लिए टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन आदि की विस्तृत जानकारी साझा की गई ।

सांसदों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा अपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया तथा ट्रेनों के ठहराव, नई रेल सेवाओं पर सुझाव दिए। साथ ही बैठक में विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई ।

         महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया । साथ ही बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया ।

         बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक(सामान्य) समीर कान्त माथुर ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु  मंत्री, सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों  का आभार व्यक्त किया ।
              बैठक समाप्ति के पश्चात  बृजमोहन अग्रवाल  सांसद लोकसभा, रायपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ की सामग्री के लिए लोकप्रिय बना वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल (OSOP) की संचालिका जानकी सिन्हा को गढ़ कलेवा सामग्री-ठेठरी, खुरमी, अड़सा और  राधा को मुरकू, चकली, अचार पापड़ बड़ी एवं अशोक देवांगन सीनियर टेक्नीशियन  स्क्रैप आर्टिस्ट रायपुर डिविजन को स्क्रेप से दुर्गा माता, विश्वकर्मा भगवान, बुद्ध भगवान, मेक इन इंडिया शेर, बस्तर आर्ट, गेटवे ऑफ़ इंडिया 12 फीट बड़े गणपति अन्य लोकप्रिय कृतियां के लिए सम्मानित किया गया ।

Share This Article