8 फरवरी को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भिलाई-3 आगमन, होगा भव्य स्वागत
भिलाई-3 सिरसा गेट चौक पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जोरदार तैयारी
भिलाई 3, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का 8 फरवरी को भाजपा भिलाई जिला अंतर्गत भिलाई-3 आगमन होगा। उनके आगमन पर भिलाई-3 मंडल द्वारा सिरसा गेट चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भव्य स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष जी का रात्रि विश्राम भिलाई में निर्धारित है।
इसके पश्चात 9 फरवरी को केंद्रीय बजट विषय को लेकर युवा संगोष्ठी का आयोजन भिलाई नगर में किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ भी जोर-शोर से चल रही हैं।
इस संबंध में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से
अजय साहू, महेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेंद्र यादव, दीप पटेल, आशीष वर्मा, रिंकू, रोशन वर्मा, हर्षित साहू, सम्यक तिवारी एवं आकाश वर्मा उपस्थित रहे।


