अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने कहा यह केवल पद नहीं, समाज के विश्वास का उत्तरदायित्व है
भिलाई। दुर्ग-भिलाई कायस्थ समाज की प्रतिनिधि संस्था चित्रांश चेतना मंच की आम सभा बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह बैठक श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भिलाई में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा को पुनः अध्यक्ष चुना गया, मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी राकेश मोहन श्रीवास्तव को व कोषाध्यक्ष पद आशीष सहाय को सौंपा गया। आम सभा में सभी नियुक्तियां सामूहिक सहमति और पारदर्शिता के आधार पर की गईं।
संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन के दौरान वरिष्ठजन मनोज सिन्हा, सत्यनारायण भटनागर, संजय खरे, डा राकेश श्रीवास्तव, कमलकातं श्रीवास्तव, शैलेन्द्रकांत सक्सेना, प्रमोद सिन्हा, अमलेश सहित अन्य मौजूद रहे। आम सभा में सहायक कोषाध्यक्ष अचल श्रीवास्तव को दायित्व सौंपा गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रेणू श्रीवास्तूव, ज्योति श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, रुद्र नारायण सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, लालबाबू श्रीवास्तव, अंशुमन वर्मा, सुनील सहाय, प्रमोद श्रीवास्तव बनाए गए। वहीं संयुक्त सचिव पद पर साधना सहाय, किरण श्रीवास्तव, अपर्णा सिन्हा, चंद्रकांत श्रीवास्तव, प्रवीराज श्रीवास्तव, संदीप भटनागर, सुमीत सक्सेना, प्रशांत श्रीवास्तव नियुक्त किए गए।
अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि यह केवल पद नहीं, समाज के विश्वास का उत्तरदायित्व है। हम सब मिलकर सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण की दिशा में काम करेंगे। वहीं मुख्य सचिव राकेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का हर सदस्य समाज की धुरी है। समावेशी और सकारात्मक सोच से हम हर चुनौती को अवसर में बदलेंगे।