ग्रामीणों के द्वारा बहुत दिनों से गांव में मंगल भवन बनाने के मांग सांसद विजय बघेल से कर रहे थे
भिलाई। सांसद विजय बघेल ने औंधी में मंगल भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। करीब 20 लाख रुपये राशि से मंगल भवन का निर्माण होगा। बता दे कि ग्रामीणों के द्वारा बहुत दिनों से गांव में मंगल भवन बनाने के मांग सांसद विजय बघेल से कर रहे थे। भूमिपूजन के अवसर पर जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू,जनपद अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक, जनपद उपाध्याक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सदस्य कस्तूरी बंजारे, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, राजेश वर्मा, नारद साहू सहित सरपंच सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


