भिलाई तीन में बड़ा हादसा दो की मौत

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिलाई 3 सोमनी मार्ग पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। भारी वाहन हाईवा ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। घटना में बाइक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

भिलाई 3 पुलिस के मुताबिक घटना भिलाई-3 से सोमानी जाने वाले मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के समीप दोपहर 2:15 के करीब हुई। बताया जाता है कि बाइक क्रमांक सीजी 07 बीएल 9972 पर तीन लोग सवार थे वहीं विपरीत दिशा से हाईवा सीजी04 एलएस 9146 आ रहा था। हाईवा वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर सामने से भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक चालक का नाम पता नहीं चल पाया है उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक में पीछे बैठी भूमिका बंजारे 25 वर्ष पिता अश्वनी बंजारे की भी मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली सनोज सोनकर पिता हरिश्चंद्र 23 वर्ष को गंभीर चोट आई है। उसे रायपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूमिका और सनो दोनों ही गनियारी के निवासी हैं और किसी काम से भिलाई तीन आए हुए थे। वापसी में वे सिरसा गेट से गनियारी जाने के लिए बाइक सवार से लिफ्ट लिया था। इस दौरान ही हादसा हो गया भिलाई तीन पुलिस ने हाईवा वाहन को जप्त कर लिया है।

इधर घटना पर भाजपा भिलाई जिला के प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने संवेदना जताई।

Share This Article