बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, श्रद्धालु पर गिरा शेड, कई घायल

Editor
By Editor 1 Min Read

रापयुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में तीन जुलाई की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं के जिए लगाया गया शेड धराशायी हो गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं कई घायल हैं।
प्रशासन के मुताबिक चार जुलाई को पं. धीरेद्र शास्त्री का जन्मोत्सव समारोह है। इसमें शामिल होने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह मंदिर में आरती के समय श्रद्धालु मंदिर परिसर में थे तभी अचानक शेड गिरने से कई लोग नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से श्रद्धालु शेड के नीचे थे। टेंट गिरते ही भगदड़ की स्थिति बन गई। बताया जाता कि जिस श्रद्धालु की माैत हुई वह उत्तरप्रदेश का निवासी था। पुलिस के अनुसार धाम में हवा और पानी से शेड गिर गया। हालांकि घटना में काफी श्रद्धालुओं को खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद प्रशासन अलर्ट माेड पर है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Share This Article