जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की उपस्थिति में महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सोमवार को रुक्मणी पैलेस भिलाई-३ में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं मण्डल अध्यक्ष वरुण यादव के साथ मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। स्वीटी कौशिक ने मंडल में निवासरत सभी महिलाओं से परिचय लिया व आगामी गठन के संदर्भ मे दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सीता साहू, पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, कुसुम विपिन चंद्राकर, कांति सिंह, निर्मला भारती, तुलसी मरकाम, धनेश्वरी साहू, पद्मिनी साहू, पूजा शर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, मीना गिरी, गीता वर्मा, गायत्री यादव, रीना चंद्राकर, दीपा दुर्गेशी, विनीता देवांगन, ममता पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रही ।


