लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सांतरागाछी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) 13 फेरों के लिए चलेगी

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर, बुधवार, 01 अप्रैल यात्रियों की सुविधा के लिए समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी (SRC) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) चलाई जा रही है। यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक संचालित की जा रही हैं।

गाड़ी संख्या 01001 लोकमान्य तिलक टर्मिनस संतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक 13 फेरों के लिए प्रत्येक मंगलवार को 20:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर नासिक भुसावल के रास्ते होते हुए 10:15 बजे नागपुर, 1153 बजे गोंदिया, 14:10 बजे दुर्ग, 1450 बजे रायपुर, 1635 बजे बिलासपुर झारसुगुड़ा राउरकेला चक्रधरपुर टाटानगर खड़कपुर होते हुए गुरुवार को सुबह 05:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक 13 फेरों के लिए प्रत्येक गुरुवार दोपहर 15:50 बजे सांतरागाछी से प्रस्थान कर खड़कपुर टाटानगर चक्रधरपुर राउरकेला झारसुगुड़ा होते हुए 3:50 बजे बिलासपुर, 05:35 बजे रायपुर, 6:30 बजे दुर्ग, 08:33 बजे गोंदिया 10:50 बजे नागपुर होते हुए भुसावल, नासिक, कल्याण के रास्ते शुक्रवार को 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पहुंचेगी।

स्टॉपेज : ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर।

कोच: 22 एलएचबी कोच के साथ जिसमें AC 2-टीयर के दो कोच, AC 3-टीयर इकोनॉमी के 10 कोच, स्लीपर क्लास के 04 कोच, और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोच और दो पावर कार रहेगी।

Share This Article