एस यू ओ अदिति प्रसाद को मुख्यमंत्री बेस्ट कैडेट अवार्ड 2024–25 के लिए किया गया सम्मानित
भिलाई, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई नगर में 78 वाँ एनसीसी दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । यह आयोजन महाविद्यालय के एनसीसी छात्रा कैडेट्स के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पित कर किया गया तथा एलसीपीएल मीना के द्वारा सरस्वती वंदना किया गया ।

स्वागत गीत कैडेट एलसीपीएल किरण एवं कैडेट पूर्वी के द्वारा गाया गया। एनसीसी का परिचय जे यू ओ अन्नू साव के द्वारा दिया गया। प्रथम वर्ष के छात्रा कैडेट्स -कैडेट हर्षदीप, कैडेट मानसी, कैडेट भूमिका एवं अन्य के द्वारा ड्रिल डांस किया गया। कैडेट मानसी एवं समूह के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया । नशा मुक्त भारत निर्माण का संदेश देता नाटक का प्रस्तुतीकरण एल सीपीएल खुशबू एवं अन्य कैडेट्स के द्वारा किया गया । नारी शक्ति केंद्रित पद्य का पाठ एलसीपीएल मीना के द्वारा किया गया । छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य को सी पीएल प्राची, सीक्यूएमएस निकिता, सी पी एल मोनालिसा एवं अन्य कैडेट्स ने बहुत ही ऊर्जा एवं उत्साह के साथ प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने अपने प्रेरणादायी शब्दों से छात्रा कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया । अपने उद्बोधन में कैडेट्स में देश प्रेम की भावना को जागृत करने का संदेश दिया । भूतपूर्व कैडेट एस यू ओ अदिति प्रसाद को वर्ष 2024 – 25 के लिए मुख्यमंत्री बेस्ट कैडेट अवार्ड प्राप्त करने हेतु बधाई दी तथा मोमेंटो व पौधे से सम्मानित किया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य सहित वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष डॉ. सलीम अकील, शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डॉ. बनीता सिन्हा, राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. मणिमेखला शुक्ला, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग पांडे, बायोटेक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सौम्या खरे, कंप्यूटर विज्ञान की विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रणाली हटवार, शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डॉ. ईश्वर सिंह बारगाह, डॉ. सुमित्रा मौर्य, डॉ. छाया सोनपिपरे, डॉ. शबाना, डॉ. अनुपमा भोंसले, डॉ. एन पापा राव, अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरुणा चौबे, कंप्यूटर साइंस के प्राध्यापक गीतेश्वरी, वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक योगेश कुमार, अमित अग्रवाल, शिवानंद चौबे, योगेश रामटेके, खोमेश सिन्हा उपस्थित थे। बी एड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थी भी इस कार्यक्रम के साक्षी रहे।

कार्यक्रम का संचालन जे यू ओ अन्नू साव एवं एलसीपीएल किरण द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट डॉक्टर के नागमणि के द्वारा दिया गया।



