भिलाई, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत महाराणा प्रताप भवन, सेक्टर-7 भिलाई में विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यशाला में चंद्रकांता माण्डले भाजपा जिला उपाध्यक्ष (मंडल प्रभारी), मनीष पाण्डेय (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो), डॉ. प्रदीप चौधरी प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, रामकुमार गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ, संजय दानी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, तिलक राज यादव कार्यालय सहप्रभारी जिला भाजपा एवं कांति वर्मा (मंडल कार्यक्रम संयोजक) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र प्रताप, सीमा तिवारी, सविता, प्रेम प्रसाद, अंजलि पटनायक, सुमिता दत्ता, रेहान अहमद, जोना, प्रीतम साहू, उपासना साहू, ज्योति सेन, करण सिंह, जोनाथन जोना, कृपा शंकर मिश्रा, रामकुमार साहू, संतोष सराफ, रोहित सिंह, विजय शुक्ला, विनोद शंकर द्विवेदी, महेंद्र यादव, राजा सोनानी, कमलेश सिंह, प्रभारानी साहू प्रभा रानी, साहू श्वेता जैन, टी शंकर, तारीख खान, दिनेश गौतम, टिकेश्वरी साहू, नीलम यादव, किरण भोसले, हरि यादव, नवनीत हरदेव, उपासना साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मंच संचालन महामंत्री बी पद्मनाभम एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री ऋतुराज शर्मा ने किया

मनीष पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
पश्चिम मंडल प्रभारी चंद्रकांता मांडले ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इसे प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के साथ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Link : https://shricgnewscreator.com/inspired-by-modis-25-years-of-public-service-bjp-workers-have-pledged-to-serve/













