भिलाई-चरोदा में भव्य अटल परिसर का लोकार्पण

Editor
By Editor 3 Min Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से किया वर्चुअल लोकार्पण, महापौर निर्मल कोसरे ने अटल जी के प्रेरणादायक जीवन पर डाला प्रकाश

भिलाई। भिलाई-चरोदा में वसुंधरा नगर गार्डन के पास भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की आदम कद प्रतिमा का निगम महापौर निर्मल कोसरे सहित क्षेत्र के समस्त गणमान्यजनों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनावरण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा राजधानी रायपुर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किये जाने के साथ ही वर्चुअल तरीके से समस्त नगरीय निकायों में भी अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा अटल परिसर के रूप में प्रतिस्थापित की गई। नगर निगम मिलाई चरोदा महापौर ने कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि स्व. अटल जी का जन्म ग्वालियर में हुआ था, बेहद साधारण परिवार से निकलकर उन्होनें राजनीति में रहते हुए सब का विश्वास हासिल किया। उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त रहा। उनका जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उनके शब्द “हार नही मानूंगा रार नही ठाडूंगा काल के कपाल पर लिखता हूँ, मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ। इन पक्तियों को उद्वित करते हुये महापौर निर्मल कोसरे ने अपनी भावना व्यक्त की।

कार्यकम को नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सीता साहू ने भी संबोधित करते हुए अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके छत्तीगढ़ राज्य निर्माण करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

इसके बाद प्रदेश की राजधानी में किये गये अटल परिसर लोकार्पण के साथ ही निगम क्षेत्र के वसुंधरा नगर उद्यान में नवनिर्मित स्थापित अटल जी की प्रतिमा को क्षेत्र के लिए समर्पित करने का कार्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों के द्वारा किया गया।

स्थानीय पार्षद अभिषेक वर्मा एवं निगम कमिश्नर ने भी कार्यकम को संबोधित कर अपने उद्‌गार व्यक्त किये। आज के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, सुषमा जेठानी जिला महामंत्री, श्याम सुंदर जायसवाल मंडल महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, पार्षद तुलसी ध्रुव, डे साहब वर्मा, गुरूचरण सिंग, सत्यप्रकाश शर्मा, टेनेन्द्र ठाकरे, प्रेमलता चंद्राकर, नंदनी जांगडे, अपर्णा सुभ्रतोदास गुप्ता, डी. शोभारानी, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, डी वेंकट,पूर्णिमा ठाकुर, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। वही नगर निगम की ओर से नगर निगम का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share This Article