भिलाई, क्षेत्र के युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पदुमनगर भिलाई–3 में “माइ फिटनेस जिम” का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पांडेय (अध्यक्ष, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन) रहे, जबकि अध्यक्षता सुनील पटेल (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दुर्ग) ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रेम लाल साहू (जिला प्रवक्ता, भाजपा जिला भिलाई), सुषमा जेठानी (महामंत्री, भाजपा जिला), विनोद देवांगन (जिला महाविद्यालयीन प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दुर्ग) एवं प्रेमलता चंद्राकर (पार्षद) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। “माइ फिटनेस जिम” जैसे आधुनिक फिटनेस केंद्र युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके विभाग द्वारा जिम स्थापना के लिए सहायता प्रदान की जाती है और उन्हें दूसरी बार जिम का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुनील पटेल ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के माध्यम से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने फिटनेस के प्रति जागरूकता को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए युवाओं को नियमित व्यायाम अपनाने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में उन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह का उल्लेख करते हुए युवाओं को देशसेवा के लिए सदैव सशक्त एवं तैयार रहने का संदेश दिया।
विशेष अतिथि प्रेम लाल साहू ने कहा कि पदुमनगर क्षेत्र में “माइ फिटनेस जिम” का शुभारंभ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल है, जिससे युवाओं में खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन की भावना मजबूत होगी। सुषमा जेठानी एवं विनोद देवांगन ने भी जिम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा भिलाई–3 मंडल के उपाध्यक्ष रवि नाहर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिम संचालक टिकेंद्र साहू (टीकू) ने किया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर पुष्पा गेंडारे, सुलोचना वर्मा, मीना साव, सुशील यादव, हामिद अहमद शाह, दिलीप साहू, संजू एउलकर, प्रदीप वर्मा, महेश सोना, वेंकट राव, विवेक कुलश्रेष्ठ, सूरज जायसवाल, महेश तिवारी, अनीष चंद्राकर, रिंकू तिवारी, प्रशांत आकांत, शिवा पटनायक, गीतेश साहू, देवेश चौरसिया सहित स्थानीय नागरिक, युवा साथी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


