झेरिया यादव समाज दुर्ग की आवश्यक बैठक संपन्न, 7 सितंबर को होगा भव्य सम्मान समारोह

Editor
By Editor 2 Min Read

विधायक गजेंद्र यादव को छ. ग. शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर  भव्य सम्मान दिया जाएगा

भिलाई 3,  छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला दुर्ग की आवश्यक बैठक आज यादव भवन, भिलाई-3 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर राम यादव ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जयनिक यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी 7 सितंबर को दशहरा मैदान, रिसाली भिलाई में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

इस कार्यक्रम में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा, विधि-विधायी एवं ग्रामोद्योग) बनाए जाने पर समाज द्वारा भव्य सम्मान दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष जयनिक यादव ने कहा कि चूंकि आयोजन की मेजबानी दुर्ग जिला कर रहा है, अतः सभी को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न ब्लॉकों व इकाइयों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं:

दुर्ग युवा प्रकोष्ठ: बाइक रैली

महिला प्रकोष्ठ व दुर्ग महानगर: अतिथि स्वागत

भिलाई-3 चरोदा: भोजन व स्टेशनरी व्यवस्था

अहिवारा परिक्षेत्र: सांस्कृतिक कार्यक्रम

गोढ़ी परिक्षेत्र: पार्किंग व्यवस्था

पाटन परिक्षेत्र: बैठक एवं भोजन सामग्री

जामुल परिक्षेत्र: प्रचार-प्रसार

करंजा भिलाई व धमधा परिक्षेत्र: जल वितरण

गोरपा एवं दारगांव कुम्हारी: बैठक व्यवस्था

वीडियो

बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संरक्षक जगतराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, दुर्ग जिला कार्यकारी अध्यक्ष मंगल प्रसाद यादव, धमतरी जिलाध्यक्ष रमेश यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अश्वनी यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गायत्री यादव, उपाध्यक्ष कुंती यादव, महामंत्री हेमलता यादव, संगठन सचिव मनहरण यादव सहित विभिन्न परिक्षेत्रों व इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू यादव ने किया।

Share This Article