विश्व रेडियो दिवस पर आकाशवाणी रायपुर का महत्वपूर्ण आयोजन आज

Editor
By Editor 4 Min Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रसारण जगत की महत्वपूर्ण हस्तियां होंगी शामिल

रायपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और यूनेस्को के सहयोग से विश्व रेडियो दिवस का आयोजन आकाशवाणी रायपुर के द्वारा होटल बेबीलोन कैपिटल में 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इस वर्ष की वैश्विक थीम “रेडियो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता” है, जिसके अंतर्गत रेडियो प्रसारण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाओं, चुनौतियों और नैतिक पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के छह संस्करणों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
प्रारंभिक सत्र में “आकाशवाणी की यात्रा” पर ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति रंधीर ठाकुर द्वारा दी जाएगी तथा छत्तीसगढ़ में विशेष श्रोता कवरेज पर विकल्प शुक्ला प्रकाश डालेंगे। सफलता की कहानियों के अंतर्गत एबीयू अवॉर्ड विजेता सुवायन बाला (आकाशवाणी कोलकाता) तथा “हमर हाथी हमर गोठ” (आकाशवाणी अंबिकापुर) की प्रस्तुति भी होगी।

प्रथम तकनीकी सत्र “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में रेडियो के अवसर और चुनौतियाँ” विषय पर केंद्रित होगा, जिसकी अध्यक्षता आर.पी. जोशी, एडीजी (आईटी), आकाशवाणी करेंगे। “AI in Radio” विषय पर आयुषी (बिग बडी AI) और अभय शुक्ला (ट्रांसम्यूट AI) प्रस्तुति देंगे। “आई का नैतिक उपयोग” विषय पर प्रोफेसर वर्षा ममीडी, आईआईएम रायपुर अपने विचार रखेंगी। “New AI Technology in Radio” विषय पर आर.पी. जोशी उभरती तकनीकों पर प्रकाश डालेंगे। द्वितीय सत्र “सामुदायिक रेडियो एवं समावेशी कार्यक्रम” विषय पर आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता शिल्पा राव तनुगुला, निदेशक, सीआरएस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करेंगी।

सामुदायिक रेडियो की चुनौतियाँ एवं स्थायित्व पर वीरेश सिंह (हमर रेडियो) अपने अनुभव साझा करेंगे। सामुदायिक सहभागिता एवं स्थानीय कंटेंट सृजन पर संज्ञा टंडन (अरपा कम्युनिटी रेडियो, बिलासपुर) चर्चा करेंगी। “AI के युग में सामुदायिक रेडियो” विषय पर डॉ. कंचन के. मलिक, यूनेस्को चेयर, मीडिया अध्ययन, हैदराबाद विश्वविद्यालय अपने विचार रखेंगी। तृतीय सत्र “रेडियो के लिए नवाचार” विषय पर आधारित होगा, जिसकी अध्यक्षता विश्वनाथ कंबल्याल, एडीजी (पश्चिम क्षेत्र) करेंगे।
“Remote Monitoring of FM Transmitters” पर विजय कुमार बालेजा प्रस्तुति देंगे। “आकाशवाणी धर्मपुरी” पर सुगवनम गोपालकृष्णन और “आकाशवाणी इम्फाल” पर लैश्रम समरजीत सिंह अपने अनुभव साझा करेंगे। “Innovations in FM Radio” पर आरजे नरेंद्र (रेडियो तड़का) प्रस्तुति देंगे। डिजिटल विस्तार के अंतर्गत “News On AIR App” पर आर.पी. जोशी, “Raagam Channel” पर रंधीर ठाकुर, तथा “Waves OTT/Archives” पर प्रियंका सैनी जानकारी देंगी। “लोक संपदा” पर आशुतोष कुमार प्रस्तुति देंगे।
चतुर्थ सत्र “छत्तीसगढ़ में रेडियो की भूमिका” विषय पर केंद्रित होगा, जिसकी अध्यक्षता वी. राजेश्वर, क्लस्टर हेड, रायपुर करेंगे। इस सत्र में डीआईजी/आईजी, सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ (प्रस्तावित) तथा डॉ. वी. राजेश्वर/ पंकज मेश्राम, आकाशवाणी रायपुर राज्य में विकास, जनजागरूकता और सामाजिक समावेशन में रेडियो की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जय दुर्गा पंडवानी मंडली द्वारा पंडवानी प्रस्तुति एवं मादरी नृत्य समूह द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन वी. राजेश्वर उप महानिदेशक, आकाशवाणी रायपुर द्वारा दिया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग आकाशवाणी रायपुर के यूट्यूब चैनल और आकाशवाणी रायपुर के समाचार एकांश के यूट्यूब चैनल पर की जाएगी।
विश्व रेडियो दिवस 2026 का यह आयोजन रेडियो की विश्वसनीयता, सामाजिक प्रतिबद्धता और तकनीकी नवाचार के साथ उसके निरंतर विकास को रेखांकित करेगा तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ उसके समन्वय की नई संभावनाओं को सामने लाएगा।

Share This Article