भिलाई: स्पा सेंटर्स की आड़ में अनैतिक कारोबार चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी में यह बात सामने आ रही है। भिलाई के सूर्या माल सहित आठ स्थानों पर छापा मारा गया। सूर्या मॉल के तीन स्पा सेंटर में अनैतिक कारोबार चल रहा था। पुलिस ने 10 लड़कियों व तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने अपनी टीम के साथ स्पा सेंटरों में कार्रवाई की। टीम जब स्पा सेंटर पहुंची तो कई ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस ने कुल आठ स्पा सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी पुलिस और अन्य कई थानों से महिला बल भी शामिल थे। यहां पकड़े गए लड़के-लड़कियों को स्मृति नगर चौकी ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पांच सेंटरों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।