आईजी रतन लाल डांगी निलंबित, पुलिस विभाग की सख्त कार्रवाई

Editor
By Editor 1 Min Read

रायपुर, रतन लाल डांगी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने और लगातार उठ रहे सवालों के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने गंभीर कदम उठाया है। गृह (पुलिस) विभाग ने वरिष्ठ अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया।

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर रहेगा। उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय जांच भी शुरू हो सकती है। सरकार इस कार्रवाई को उदाहरण के रूप में पेश करना चाहती है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके।
शासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी की अनुशासनहीनता या विवादित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आगे और खुलासे संभव हैं।

Share This Article