संडे बाजार की स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं होने पर होगा जन आंदोलन शारदा गुप्ता

Editor
By Editor 3 Min Read

संडे बाजार की अव्यवस्था पर जनहित संघर्ष समिति आक्रामक

भिलाई, शहर के संडे (रविवार) बाजार की बदहाल स्थिति को लेकर जनहित संघर्ष समिति ने एक बार फिर प्रशासन को चेतावनी दी है। समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने और जन आंदोलन के बावजूद संडे बाजार की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो समिति पुनः धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन शुरू करेगी।

नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया था ज्ञापन

जनहित संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर संडे बाजार की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद हालात सुधरने के बजाय दिन-प्रतिदिन और अधिक प्रतिकूल होते जा रहे हैं।

सड़क पर ठेले, निकलना हुआ दुभर

समिति का आरोप है कि नगर निगम फुटकर व्यवसायियों को व्यवस्थित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। अधिकांश ठेले सड़क पर लग रहे हैं, जिससे रविवार के दिन आम नागरिकों का निकलना दुभर हो जाता है। बाजार के कारण सड़कें पूरी तरह जाम रहती हैं।

आपात सेवाओं पर भी संकट

शारदा गुप्ता ने कहा कि संडे बाजार के कारण एम्बुलेंस और दमकल वाहनों का निकल पाना बेहद कठिन हो गया है। किसी भी आपात स्थिति या आगजनी की घटना में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है।

शराब दुकान से बढ़ी परेशानी

संडे बाजार क्षेत्र में स्थित शराब दुकान के कारण भी हालात और बिगड़ जाते हैं। शराबियों की आवाजाही से महिलाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा पर प्रश्न

इस मार्ग पर आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं, लेकिन प्रशासन उनकी गरिमा और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। समिति ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

आंदोलन की चेतावनी

जनहित संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही संडे बाजार की अव्यवस्था को नियंत्रित नहीं किया, तो समिति व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी।
आंदोलन की मांग करने वालों में प्रमुख

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शारदा गुप्ता, निशु पांडे, विनोद उपाध्याय, मदन सेन, बृजमोहन उपाध्याय, प्रवीण पांडे, बंटी नाहर, जयप्रकाश घनघोरकर, राजेश प्रधान, राम हिंदारिया, प्रदीप पांडे, कन्हैया सोनी, रविशंकर सिंह, हरिशंकर चतुर्वेदी, अखिलेश वर्मा, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, इंदरजीत सिंह, सीपी सिंह, हंसराज पटेल, श्रीनिवास मिश्रा, सुभाष शर्मा, रमेश देशमुख, नेहरू साहू, निर्मल भारती, छोटू पासवान, मृगेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र भारती, शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश सोनी, अमोल साहू, अनिल सिंह, पीसी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article