भिलाई सेंट्रल एवेन्यू में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू हुई कार, बाल-बाल बचे तीन युवक

Editor
By Editor 2 Min Read

हादसा सेक्टर-7 चौक और रेल चौक के बीच रात करीब 11 बजे के बाद हुआ

भिलाई। शहर के सेंट्रल एवेन्यू में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा सेक्टर-7 चौक और रेल चौक के बीच रात करीब 11 बजे के बाद हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार टोयोटा कैमरी कार (नंबर CG 07 CX 6221) का अचानक टायर फट गया और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे की रेलिंग से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार करीब 10 से 20 मीटर तक रेलिंग से घिसटती चली गई, जिससे रेलिंग का रॉड कार को चीरते हुए अंदर घुस गया। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बावजूद इसके, कार में सवार तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एयरबैग ने बचाई जान
टोयोटा कार में एयरबैग समय पर खुल जाने से तीनों युवकों की जान बच गई। कार चला रहे वीर सोनकर के साथ शिबू और एक अन्य युवक भी मौजूद था। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और कार को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

वीडियो
Share This Article