राजराजेश्वरी मंदिर परिसर पावर हाउस भिलाई में दोपहर 2:30 बजे से
भिलाई, साहित्य सृजन परिषद भिलाई की ओर से होली मिलन समारोह एवं सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन 28 फरवरी शनिवार को किया गया है। दोपहर 2:30 बजे से राजराजेश्वरी मंदिर परिसर पावर हाउस भिलाई में यह आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि -आचार्य डॉ महेश चंद्र शर्मा होंगे। अध्यक्षता पंडित प़भुनाथ मिश्र (श्रमिक नेता) करेंगे। विशिष्ट अतिथि सुशील यादव (वरिष्ठ साहित्यकार) होंगे। संस्था अध्यक्ष -एन एल मौर्य “प्रीतम” स्वागत उद्बोधन देंगे। वहीं मंच संचालन उपाध्यक्ष नीता कम्बोज “शीरी” करेंगी। आभार प्रदर्शन महासचिव -ओमवीर करन करेंगे। यह जानकारी उपाध्यक्ष-नीलम जायसवाल ने दी।


