चरोदा में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत

Editor
By Editor 2 Min Read

गजेंद्र यादवजन समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, मैं सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहूंगा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के तत्वावधान में प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का बस स्टैंड चरोदा में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य  स्वागत किया गया।

यह कार्यक्रम मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह के निवास के समक्ष आयोजित किया गया, जिसमें जिले व मंडल के तमाम प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री: प्रेमलाल साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष:  शशिकांत बघेल, उप नेता प्रतिपक्ष: चंद्र प्रकाश पांडे, महामंत्री द्वय: राजेश कुमार मौर्या एवं पूर्णिमा ठाकुर, पूर्व महापौर: चंद्रकांता मांडले,

पार्षदगण: डी. वेंकट शोभा रानी, अर्पना सुब्रतो दासगुप्ता, शिवकुमारी यादव, निशा राजेश यादव, कमल नंदिनी जांगड़े

छाया पार्षद: राम रेड्डी, राजू चौबे, कमल टांडी, पार्थो बाग, वेद प्रकाश पांडे

इसके अतिरिक्त मंडल पदाधिकारी एवं समाजसेवियों  शामिल रहे: एम. अरुणा, अंकिता बनर्जी, सुजाता डोंगरे, उषा चौहान, रीति वर्मा, रेहाना बेगम, रेचल मसी, पूनम श्रीवास्तव, अनु वर्मा, अश्वनी जोशी, सुशील यादव, जूना दादा, टी. रमन्ना, सनातन ठाकुर, पन्नू पांडे, प्रसून बनर्जी, विशाल भौतिक, प्रकाश सिंह, नारायण रेड्डी, किशोर साहू, लोहि दास, मले बनर्जी, बंटी मेश्राम, रॉकी साहू, श्रीनिवास राव, मीणा साव समेत कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय मंत्री  गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह जन समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहूंगा।”

इस आयोजन ने चरोदा में एक नया उत्साह और ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का इस अभूतपूर्व स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

Share This Article