भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के अंतर्गत फरीदनगर में रविवार को समाज सेवियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर वितरित फॉर्म को भरने व अन्य सहायता के लिए शिविर का आयोजन किया। जिसमें दूर-दूर से लोगों ने आकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया। इस दौरान 2003 की मतदाता सूची में नाम ढूंढना, बीएलओ द्वारा दिए गए निर्वाचन फॉर्म को सही तरीके से भरना व अन्य जानकारियों को लेकर मार्गदर्शन व सहायता दी गई। इस शिविर में एडवोकेट अजहर अली, शमशेर शाह,नजर, नाजीर,मसूद ,जुगनू ,काशिफ, अख्तर, मिंटू, रेहानुद्दीन, अफजल खान और फारूक व अन्य ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी। इससे लोगों को फार्म भरने में आसानी हुई। शिविर में आए लोगों ने इस मार्गदर्शन व सहायता के लिए आयोजकों का आभार जताया।


