सिरसा गेट चौक पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई-3 मंडल के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

भिलाई, भिलाई-3 मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के भिलाई जिला आगमन पर सिरसा गेट चौक में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष रवि नहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, महामंत्री विनय सेन उपस्थित रहे। वहीं अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तुलसी ध्रुव की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में महेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, शुभम चिंचूलकर, महेश तिवारी, रूपेंद्र यादव, सम्यक तिवारी, दीप पटेल, गगन चंद्राकर, हर्षित साहू, आशीष वर्मा, आकाश वर्मा, रिंकू वर्मा, पुष्कर चंद्राकर, गोपाल महतो, धनेश्वरी साहू, पदमनी साहू, रीना चंद्राकर, प्रेमलता चंद्राकर, गीता वर्मा, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत है और आने वाले समय में युवा मोर्चा की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

Share This Article