दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में 8वीं वार्षिक जिला स्काउट्स एवं गाइड्स रैली एवं शिविर का भव्य समापन

Editor
By Editor 2 Min Read

प्रतिभागियों ने दिखाया नेतृत्व, टीम भावना एवं कौशल, समापन संदेश : “सीखो – सेवा करो – नेतृत्व करो”

रायपुर, मंगलवार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर ज़िला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा आयोजित 8वीं वार्षिक जिला रैली एवं शिविर का समापन 29 दिसम्बर को अत्यंत उत्साह, जोश और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ

यह तीन दिवसीय शिविर खारुन रेल विहार इंजीनियरिंग कॉलोनी रायपुर में आयोजित हुआ । जिसमें रायपुर, बिलासपुर मंडल के लगभग 400 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स तथा अतिथियों ने सहभागिता की । अंतिम दिवस में शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का सफल समापन किया गया, जिनमें- गेट मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, सलाद, ब्राइडल मेकअप शो, पीजेंट शो, शांति रैली, फैंसी ड्रेस तथा लोक नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं मुख्य आकर्षण रहे । प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल, नेतृत्व एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया ।

समापन समारोह का संदेश –

इस अवसर पर अध्यक्षा सेक्रो रायपुर मंडल  शिखा सिंह, मंडल रेल प्रबंधक  दयानंद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर अवधेश कुमार त्रिवेदी एवं मंडल के अन्य शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे । विजेताओं को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) अवधेश कुमार त्रिवेदी के करकमलों से पुरस्कृत किया गया । पूरे आयोजन का सफल संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में किया गया ।

तीन दिवसीय इस शिविर ने सभी प्रतिभागियों में “सीखो – सेवा करो – नेतृत्व करो ” के सिद्धांत को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस रैली ने नवयुवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया ।

Share This Article