अम्बिकापुर, शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामला अम्बिकापुर के बाबूपारा इलाके का बताया जा रहा है, जहां आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया। समय रहते हस्तक्षेप होने से स्थिति और ज्यादा बिगड़ने से बच गई।


