डबरापारा दक्षिण में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर

Editor
By Editor 2 Min Read

शिविर में लगभग 236 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

भिलाई 3, संचालनालय आयुष एवं जिला आयुष कार्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष क्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 द्वारा सोमवार को दुर्गा मंच, डबरापारा दक्षिण में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि तुलसी ध्रुव, पार्षद द्वारा धन्वंतरी पूजन के साथ किया गया। स्वागत उपरांत शिविर में लगभग 236 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान दुलेश्वर यादव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा 48 शुगर जांच, 59 रक्तचाप (बीपी) जांच एवं 16 सिकलिंग जांच की गई।

शिविर में योग वेलनेस सेंटर की संचालक डॉ. आकांक्षा मिश्रा द्वारा नागरिकों को आहार-विहार एवं योग के महत्व की जानकारी दी गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन कश्यप ने मंच संचालन के साथ कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में पार्षद तुलसी ध्रुव, मितानिन ईश्वरी पटवा, भागवती साहू, पंचबती निषाद, ममता वैष्णव, सुमन साहू, सुरुज जांगड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका यादव एवं गीता देवांगन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इसके अतिरिक्त शिविर में फार्मासिस्ट विनय कुमार निर्मलकर, औषधालय सेवक जय सिंह कोठारी एवं पी.टी.एस. गजाधर वर्मा ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर प्रभारी डॉ. अर्पिता शर्मा ने जनसमुदाय को आयुर्वेद अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संदेश देते हुए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article