बुधवार की रात्रि चाकू मार कर 22 साल के युवक अशोक कुमार निर्मलकर की हत्या कर दी गई
भिलाई। दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरसनारा में बुधवार की रात्रि 9:00 बजे के करीब चाकू मार कर 22 साल के युवक की हत्या कर दी गई मृतक अशोक कुमार निर्मलकर बताया जाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है पूरी रात्रि आरोपी की सघन तलाशी अभियान जारी रहा दीपावली पर्व के दौरान दुर्ग जिले में हत्या की चौथी वारदात बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार दिन में मातर पर्व के दौरान मामुली विवाद पर से रात्रि में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।


