भिलाई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद ज़िला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने नई टीम की सूची जारी की।
इस कार्यकारिणी में भिलाई चरोदा से पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले को जिला उपाध्यक्ष और सुषमा जेठानी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन में दोनों नेताओं की इस नियुक्ति को भिलाई चरोदा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
घोषित कार्यकारिणी में कुल छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर तिलोचन सिंह, नटराम ताम्रकार, चन्ना केशवेलू, गोपाल कृष्ण वर्मा, चंद्रकांता मांडले और पूनम शुक्ला को स्थान दिया गया है। वहीं महामंत्री पद का दायित्व मनीष अग्रवाल के साथ सुषमा जेठानी को सौंपा गया है।
मंत्री पद पर विनोद सिंह, मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा, पारस जंघेल, रश्मि सिंह और भारती साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
शैलेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष और हेमंत देवांगन को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में योगेन्द्र सिंह कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी), तिलक राज यादव (सह कार्यालय प्रभारी), सचिन ताम्रकर (कार्यालय मंत्री), प्रेमलाल साहू और विजय सिंह (प्रवक्ता), सुभाष शर्मा (मीडिया प्रभारी) तथा रवि कश्यप (इंटरनेट मीडिया प्रभारी) शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन का कहना है कि अनुभव और ऊर्जा से भरपूर यह टीम आगामी नगर निगम चुनावों व संगठनात्मक गतिविधियों में पार्टी को नई दिशा देगी।