बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Editor
By Editor 1 Min Read

रायपुर, गुरुवार, रेल यात्रियो की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ को ध्यान मे रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य 01 फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 27 फरवरी एवं चर्लपल्ली से 28 फरवरी, 2026 को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी थ्री, 01 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेगी ।

स्पेशल ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है :- बिलासपुर से गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर से 8:15 बजे रवाना होकर 8:53 बजे भाटापारा, 09.55 बजे रायपुर, 10:55 बजे दुर्ग, 11.21 बजे राजनंदगांव, 11.46 बजे डोंगरगढ़, 13.00 बजे गोंदिया, 15:00 बजे वड्सा,17.00 बजे चांदाफोर्ट, 17.45 बजे बलहारशाह, 18.39 बजे, सिरपुर कागजनगर, 19.19 बजे मंचिर्याल, 19.38 बजे रामगुंडम, 21.18 बजे काजीपेट जंक्शन, 23.50 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08264 चर्लपल्ली से 05.00 बजे रवाना होकर 06.45 बजे, काजीपेट जंक्शन, 08.00 बजे रामगुंडम, 08.20 बजे मंचिर्याल, 09.00 बजे सिरपुर कागजनगर,11.30 बजे बलहारशाह, 12.00 बजे चांदाफोर्ट, 13.40 बजे वड्सा, 16:00 बजे गोंदिया, 17.23 बजे डोंगरगढ़, 17.48 बजे राजनंदगांव, 18:50 बजे दुर्ग, 20:00 रायपुर, 21:00 भाटापारा, 22:30 बजे बिलासपुर पहुँचेगी ।

Share This Article