भिलाई, चरोदा, बी एम वाय इंस्टीट्यूट में कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिकाओं ने कराटे बेल्ट टेस्ट में शानदार सफलता हासिल की है। इस संस्थान में वर्तमान में 70 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
28 दिसंबर 2025 को सेक्टर–6, भिलाई में कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 39 बच्चों ने सफलतापूर्वक उत्तीर्णता प्राप्त की। यह परीक्षा ब्रह्मैया नायडू के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस टेस्ट से संबंधित सभी प्रमाण पत्र दिल्ली से अनुमोदन (अप्रूवल) के पश्चात जारी किए जाएंगे।
इस अवसर पर बच्चों ने अनुशासन के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण कोच उमा महेश्वर, कोच सागर एवं कोच आलिया द्वारा दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में बच्चे पूरी निष्ठा और लगन के साथ कराटे का अभ्यास कर रहे हैं।

इसके अलावा, बच्चों ने जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक भी प्राप्त किए हैं, जो कि अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए गर्व की बात है।
इस प्रकार के खेल एवं मार्शल आर्ट्स कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डी. विजय कुमार (जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, SECRMC, बिलासपुर जोन) ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


