रेल बचाओ-मजदूर बचाओ की गूंज, नागपुर में रेल कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन

Editor
By Editor 2 Min Read

नागपुर/भिलाई: रेल कर्मियों के हितों की रक्षा और यूनियन की मजबूती के लिए आज नागपुर की धरती पर इंकलाबी नारों का सैलाब उमड़ पड़ा। SECR श्रमिक यूनियन की आम सभा के आमंत्रण पर NRMU (CR-KR) के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर और AIRF के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित इस विशाल रैली में रायपुर डिवीजन का दबदबा रहा।

रायपुर और भिलाई से भारी भागीदारी: इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रायपुर डिवीजन से मंडल समन्वयक का बलाई शील के नेतृत्व में 50 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं का जत्था भिलाई और रायपुर से नागपुर के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम स्थल पर 500 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रशासन को यूनियन की एकजुटता का कड़ा संदेश दिया।

प्रमुख संबोधन और संघर्ष का संकल्प: गुंजन सभागृह में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कॉमरेड वेणु पी. नायर ने कहा कि “लाल झंडे की ताकत ही रेल मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी है।” उन्होंने रायपुर डिवीजन से आए साथियों की सराहना की और स्पष्ट किया कि फेडरेशन के एक आह्वान पर NRMU और SECRU का हर सिपाही संघर्ष के लिए तैयार है।

गरमाया माहौल: भिलाई और रायपुर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली में गगनभेदी नारों के साथ समां बांध दिया। मंडल परिषद भवन के समक्ष जब AIRF महामंत्री का स्वागत हुआ, तो पूरा परिसर ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’ के नारों से गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर रायपुर डिवीजन और नागपुर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article