दुर्ग की शिक्षिका डॉ. श्वेता दुबे को रसायन शास्त्र में पीएचडी की उपाधि

Editor
By Editor 2 Min Read

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह में मिली सम्मानजनक उपलब्धि, ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान

दुर्ग, शनिवार, भारती विश्वविद्यालय, में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इन्हीं में से दुर्ग की शिक्षिका डॉ. श्वेता दुबे को रसायन शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनका शोध विषय “Evaluation of Soil Quality in Rasmada, Durg Chhattisgarh” रहा, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण करने में उनकी गाइड एवं सुपरवाइज़र डॉ. प्रतिभा एस. कुरूप का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

वर्तमान में डॉ. श्वेता दुबे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पीसेगांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं तथा ग्रामीण शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं और अपनी स्कूली एवं उच्च शिक्षा के दौरान प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करती रही हैं। उनकी प्रारंभिक व उच्च शिक्षा कसडोल, बलौदाबाजार में पूर्ण हुई।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके माता-पिता  कुमुदिनी मिश्रा एवं  दिनेश मिश्रा (कसडोल) तथा सास–ससुर  मीरा दुबे एवं  रामजी दुबे (सरसीवां) ने आशीर्वाद और हार्दिक बधाई दी।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. श्वेता दुबे ने बताया कि शोध कार्य के दौरान उन्हें परिवार के सभी सदस्यों एवं सहकर्मी शिक्षकों का निरंतर प्रोत्साहन मिला। विशेष रूप से उनके पति  अविनाश दुबे, पुत्र आकाश दुबे, पुत्री श्रेष्ठा दुबे, स्कूल के पूर्व प्रधानपाठक  शंकर लाल ठाकुर, शिक्षिका डॉ पी. व्ही. संजना एवं  दानेश्वरी चंद्राकर का सहयोग उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

ग्राम पीसेगांव के सरपंच, ग्रामवासियों एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉ. श्वेता दुबे को इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article