दुर्ग। शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग के पूर्व छात्र संघ की ओर से 13 दिसंबर शनिवार को एक दिवसीय ‘मित्र कुंभ 2025’ पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया | यह आयोजन मुख्यतः सन 1975 पासआउट बैच के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं सन 2000 पासआउट बैच के रजत जयंती वर्ष मनाने हेतु आयोजित किया गया था। इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से सन 1974 से 2023 तक के करीब 150 पूर्व छात्रों ने भाग लेकर अपनी जड़ों से भावनात्मक जुड़ाव को सिद्ध किया | एसोसिएशन ने कॉलेज और वर्तमान छात्रों के उत्थान के लिए कई सक्रिय पहलों की घोषणा की |
संस्था के एलुमनी एसोसिएशन के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रकाश कुमार पांडे ने छात्रों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया एवं एसोसिएशन को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दिया साथ ही यह कहा कि कॉलेज और एसोसिएशन के सामूहिक प्रयास से निश्चित तौर पर पॉलिटेक्निक दुर्ग शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में तीव्र गति से अग्रसर होगा |
दुर्ग पॉलिटेक्निक : ‘मित्र कुंभ 2025’ ऐतिहासिक सफलता के बाद भविष्य के संकल्पों के साथ संपन्न


