चिल्हर को लेकर विवाद, पंप कर्मी की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। रायपुर में उमरिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान समीर टंडन और कुनाल तिवारी के रूप में हुई है, जो अभनपुर के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार घटना 16-17 जुलाई की दरम्यानी रात की है।
पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया।इसके बाद आरोपियों ने 200 रुपये का नोट पंप कर्मी को जिस पर चिल्हर को लेकर विवाद हुआ।इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ पर चाकू से हमला कर दिया और नकद राशि लूट ली।आवाज सुनकर अन्य कर्मी योगेश मिरी मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया।योगेश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम बरामद की गई है।

Share This Article