अकीदतमंदों ने उर्स की चादर भेजी मझौली शरीफ

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, हजरत दाता बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मझौली शरीफ (देवरिया-उप्र) में उर्स के लिए छत्तीसगढ़ से अकीदतमंदों ने चादर रवाना की। नंदिनी एयरोड्रम के समीप ग्राम बीरेभाठ स्थित खानकाह (आश्रम) में तमाम मुरीद इकट्ठा हुए। यहां  सभी को चादर शरीफ की जियारत कराई गई। इस दौरान शजरा ख्वानी, मुर्शिद- ए-आजम व सलातो-सलाम पेश किए गए और दुआए खैर की गई। आखिर में लंगर में सभी लोगों ने भागीदारी दी। इस दौरान हसन अंसारी, साबिर, नासिर, प्रमोद कुट्टी, असलम, फिरोज,शरफुद्दीन, आफताब, गुड्डू और शोएब सहित तमाम लोग दुआए खैर में शामिल हुए। यह जानकारी हाजी एम एच सिद्दीकी ने दी।

Share This Article