पार्टी ने किया एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त
भिलाई, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। श्री यादव को एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। अपनी नई नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कांग्रेस हाईकमान के भरोसेमंद नेता बनते जा रहे हैं। श्री यादव को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर बनाए जाने से यह बात साबित हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें पूर्व में बिहार और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने बड़ी जवाबदारी सौंपी थी। अब उन्हें तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। श्री यादव शीघ्र अपने दायित्व निर्वहन के लिए तमिलनाडु का रुख करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कुल 27 एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। जिसमें से एक नाम विधायक देवेंद्र यादव का भी है। श्री यादव ने अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


