केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर स्वीकृति दिलाने के प्रयास पर जताया आभार, एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की भी उठाई मांग
भिलाई, शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को प्रगतिशील रेल कल्याण एवं विकास समिति का एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचा और उनसे मुलाकात की। इस दौरान समिति ने भिलाई-चरोदा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि भिलाई-03 में कदीर पान दुकान से लेकर सिरसागेट चौक के आगे तक तथा चरोदा में गुरुद्वारा के पास से जीआरपी चौकी के पार तक फ्लाईओवर निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मांग को स्वीकृति दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सांसद का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पश्चात समिति के सदस्यों ने भिलाई एवं पूर्व भिलाई जंक्शन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस पर मंत्री नितिन गडकरी ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार, सुब्रत दास, राजेंद्र जैन, राजू सिन्हा एवं अधिवक्ता रमेश सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे।



