21 मार्च से दैनिक निर्माण की पहल, नई साहित्यिक प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने का अवसर

Editor
By Editor 1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस से शुरू होगी ‘निर्माण काव्य प्रतियोगिता’, पोस्टर का विमोचन

‘निर्माण काव्य प्रतियोगिता’ का पोस्टर विमोचन, हिंदी साहित्य को नई ऊर्जा देने की पहल

भिलाई, जोधपुर, नई साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दैनिक निर्माण द्वारा अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस 21 मार्च से “निर्माण काव्य प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन करते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई।
दैनिक निर्माण के मुख्य संपादक जसराज विश्नोई ने बताया कि यह प्रतियोगिता विशेष रूप से उभरते कवियों और युवा रचनाकारों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगी। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक क्षमता को सामने लाने और अपनी काव्य यात्रा को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दैनिक निर्माण हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जो ई-बुक, पत्रिका और साहित्यिक प्रकाशन से जुड़ा होगा।

मुख्य संपादक ने विश्वास जताया कि इस पहल से हिंदी साहित्य को नई ऊर्जा मिलेगी और देशभर के रचनाकारों को अपनी रचनाएं साझा करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

Share This Article