भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने सत्र 2025-26 के पीजी तथा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राउंड उन सीटों को भरने के लिए है जो प्रथम चरण में शेष रह गई थीं। इस तरह से प्रथम फेज में चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा सीटें स्वीकारे जाने या छोड़े जाने के बाद खाली रहने वाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं सीएसवीटीयू के ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म लिंक पर क्लिक कर 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गौरतलब है कि तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा इसके प्रारंभिक चयन सूची 14 जुलाई को प्रकाशित की गई थी।चुने जाने पर छात्र-छात्राओं ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी आवश्यक दस्तावेज जैसे पिछ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान प पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड सबमिट करना होगा। वहीं रजिस्ट्रे और फीस जमा के बाद चयनित ह छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर निर्धारित समय पर भौतिक रूप उपस्थित होकर अपना सत्यापन सीट की पुष्टि करनी होगी। जब्ब एमटेक, एम प्लान कोर्स के लिए हजार रुपए प्रति सेमेस्टर फीस रखी है। इसी तरह पीजी डिप्लोमा कोर्स भी फीस 30 हजार रुपए है।
इतनी सीटें खाली
एमटेक, एम प्लान के एनर्जी एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में सीजी तथा स्पांसर कोटा को मिलाकर 16 सीटें रिक्त है। इसी तरह माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई में 1 बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एंड बायोइन्फार्मेट्रिक्स में 15,, एनवायरमेंटल एंड वाटर रिसो इंजीनियरिंग 16, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग 17, मास्टर ऑफ प्लानिंग (अरबन प्लानिंग) तथा पीजी डिप्लोमा की इंडस्ट्रीयल सेफ्टी तथा फायर सेफ्टी मैनेजमेंट की 18 सीटें रिक्त रह गई है। वहीं तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के यूटीडी में संचालित इन पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय ने फीस निर्धारित की है।


