दुर्ग में अपराधियों के हौसले बुलंद: 18 साल के युवक पर जानलेवा हमला

Editor
By Editor 1 Min Read

दुर्ग, दुर्ग जिले मैं लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है चाकूबाजी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है ताजा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है जहाँ देर शाम 18 साल के युवक रितिक चौधरी पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया रितिक बाज़ार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया बदमाशों ने रितिक से पैसे लूटने की कोशिश की जिसका युवक ने बहादुरी से विरोध किया विरोध से आक्रोशित होकर बदमाशों ने रितिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इसके बाद युवक जोर से चिखने और चिल्लाने लगा चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए बुरी तरह घायल ऋतिक के पास पहुंचे तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे फॉरेन इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई मौके पर डायल 112 पहुंची और बुरी तरह घायल हुए रितिक को सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं वही छावनी बाजार में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article