लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा
रायपुर, सोमवार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर श्रीकांत बड़गैंया के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में राजनांदगाँव क्षेत्र में एमआर डिफरेंस के कारण पिछले तीन-चार वर्षों से लंबित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्ष बड़गैंया ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि उच्च स्तरीय जाँच समिति की रिपोर्ट पहले से ही सकारात्मक है, परंतु इन प्रकरणों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसके कारण क्षेत्र के अभियंता परेशान हैं। माननीय डॉ. रमन सिंह ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए चेयरमैन को निर्देशित करने का आश्वासन दिया, ताकि इन प्रकरणों को नस्तिबद्ध कर जल्द निराकरण किया जा सके।

इस मुलाकात के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर श्रीकांत बड़गैंया, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर अविनाश दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरजीत कुमार गुप्ता, केंद्रीय संयुक्त सचिव इंजीनियर कोमल साहू, इंजीनियर प्रशांत एम. पानशे, इंजीनियर बी.के. पवार, इंजीनियर ए.के. बनर्जी, इंजीनियर गजेंद्र देवांगन, इंजीनियर धर्मेंद्र देवांगन, इंजीनियर आशीष सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।


