भिलाई-चरोदा निगम बजट सत्र में पार्षद मनीष वर्मा का तीखा सवाल, जनहित मुद्दों पर प्रशासन को घेरा

Editor
By Editor 2 Min Read

कचरा, पानी और सड़क समस्या पर आवाज—सुधार के प्रस्ताव रखे

भिलाई, 30 मार्च नगर निगम भिलाई चरोदा बजट सत्र एवं सामान्य सभा के दौरान पार्षद मनीष वर्मा ने वार्ड क्षेत्र से संबंधित जनहित का मुद्दा उठाया आयुक्त एवं अधिकारियों को घेरा ।

कचरा गाड़ी प्रतिदिन क्यों कलेक्शन करने नहीं जाता ओर यदि प्रतिदिन नहीं जाता है कचरा कलेक्शन करने के लिए पूरे महीने का पैसा क्यों लिया जाता है साथ ही पदुम नगर में दो अतिरिक्त कचरा रिक्शा गाड़ी बढ़ाए जाने हेतु बजट में प्रस्ताव दिया ।
दूसरा प्रस्ताव पानी की समस्या पर नगर निगम को गंभीरता दिखाए जाने हेतु एवं पदूम नगर में नल जल योजना के तहत नीला कनेक्शन पाइप लाइन को तत्काल सुधार किए जाने एवं सोसायटी के पाइप लाइन पर खराब वाल को बदले जाने हेतु प्रस्ताव रखा, नगर निगम इंजीनियर द्वारा वाल एवं लीकेज की समस्या को जल्द ही दूर किए जाने का आश्वासन दिया ।

पार्षद द्वारा नल जल योजना फेज 2 में छूटे हुए सभी क्षेत्रों को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया जिसे इस बजट के माध्यम से प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा ।
ताकि छूटे हुए सभी घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध हो सके,
ताकि जनता को पानी की समस्या में राहत मिल सके
तीसरा मुद्दा श्री राम सिटी के पीछे बने 80,90 मकानों के रोड को तत्काल मुरूम डालकर चलने योग्य बनाय जाय, पार्षद ने बताया बरसात के दिनों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करने पर जनता से टैक्स क्यों लिया जाता है , नगर निगम सुविधा दे फिर टैक्स ले अन्यथा आपको टैक्स लेने का अधिकार नहीं है , निगम कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता द्वारा जल्द ही श्री राम सिटी के पीछे रोड को मुरूम डालने के लिए निरीक्षण किया जाएगा. मूलभूत सुविधा का मुद्दा सदन में उठाए जाने पर पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने टेबल ठोककर सराहना की ।

Share This Article