चैतन्य की गिरफ्तारी का विरोध, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Editor
By Editor 2 Min Read

चैतन्य की गिरफ्तारी का विरोध, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

भिलाई। केन्द्रीय जांच एजेन्सी प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किए जाने एवं प्रदेश में जल, जंगल, जमीन अदानी को सौंपे जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम शुरू कर दिया गया है। दुर्ग जिले में अलग-अलग छह स्थानों पर चक्का जाम किया जा रहा है इस दौरान। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी बल भी लगाया गया है। भिलाई 3 के सिरसा गेट कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आर्थिक नाकेबंदी में भिलाई च
चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार, नज़रुल इस्लाम, मोहन साहू, राकेश ठाकुर, स्वप्निल उपाध्याय, राजेश्वर सोनकर, रवि अन्ना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केन्द्र व राज्य भाजपा सरकार के दबाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके परिवार पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही का हम विरोध विरोध करते है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार अदानी को जल, जंगल, जमीन सौंपना चाह रही है इसका हमारे द्वारा विरोध जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दुर्ग जिले के निम्न स्थान पर भी चक्का जाम किया जा रहा है।

1- मिनी माता चौक (पुलगांव) दुर्ग

2- नेहरू नगर चौक (होटल ढिल्लन के पास)

3- जामुल एसीसी (बोग्य)

4- सेलूद चौक (पाटन)।

5- दुर्ग – बेमेतरा मुख्य मार्ग महामाया गेट के सामने धमधा में चक्काजाम किया जा रहा है।

वीडियो
Share This Article