भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला भिलाई संगठन के निर्देशानुसार चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर के नेतृत्व में 24 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा सदन में विशेष गहन पुनः निरीक्षण (S.I.R.) विषय पर दिए गए उद्बोधन का चरोदा मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ टीवी पर सामूहिक रूप से श्रवण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि S.I.R. जैसे विषयों पर गृह मंत्री का उद्बोधन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने वाला है। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रश्मि सिंह, भाजपा जिला मंत्री पारस जंघेल, मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला तांडी, शिवा पटनायक, सह कोषाध्यक्ष दिलीप साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पार्षद निशा राजेश यादव, पार्षद वेंकट, टी. रमना, अंकिता बनर्जी, ममता सिंह, उषा चौहान, सरिता ठाकुर, आशा यादव, रेखा साहू, पूनम श्रीवास्तव, कल्पना बाला, अर्चना महतो, शोभा ग्वारे, सीनू राव, केके शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।


