चित्रगुप्त साहित्य समिति द्वारा कवि-सम्मेलन का आयोजन, साहित्यकारों ने बिखेरा शब्द-सौंदर्य

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई में कृति ‘मानसी’ का भव्य विमोचन

भिलाई, छंद काव्य संग्रह “मानसी” का विमोचन, नारायण साहित्य शाला भारत ट्रस्ट द्वारका नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित है, जिसके संपादक रामजस त्रिपाठी हैं, कृतकार डाॅ.बुद्धसेन शर्मा सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी, चित्रगुप्त साहित्य समिति-भिलाई (दुर्ग) द्वारा 23 नवंबर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विमोचन पश्चात कवि-सम्मेलन और गीत गायन का आयोजन भी प्रशंसनीय रहा। समस्त श्रंखलाबद्ध कार्यक्रम जलाराम मंदिर -वैशाली नगर, भिलाई के सभागार में हर्षोउल्लास के वातावरण में संपन्न हुए।

शिक्षाविद ,भाषाविद, प्रखर वक्ता एवं महाविद्यालय पूर्व प्राचार्य डा. महेशचंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं नरेन्द्र सिक्केवाल पुलिस अधीक्षक सीआईडी रायपुर की अध्यक्षता, मोहनलाल चतुर्वेदी भागवताचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार -गुरुर एवं डाक्टर बलदाऊ राम साहू वरिष्ठ साहित्यकार के विशिष्ट आतिथ्य में और अनेकों साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वीरेन्द्र कुमार तिवारी “वीरू” अर्जुनी-राजनांदगांव ने अपने रोचक एवं प्रभावी संचालन से कार्यक्रम को और सरस बनाया।

कवियत्री सोनिया सोनी, संध्या जैन , ओमवीर कर्ण, डाॅ.यशवंत सूर्यवंशी, बैकुंठ महानंद ने मधुर काव्य पाठ कर तालियां बटोरी। प्रारम्भ में ही डाॅ. मुकेश भटनागर एवम् यश दलवी द्वारा माता सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जो काबिले तारीफ थी। अतिथियों द्वारा अपने -अपने विचार व्यक्त किए गए। पुस्तक के संबंध में डाॅ. बुद्धसेन शर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया। बुद्धसेन शर्मा का पूरा परिवार उपस्थित रहा।
संगीत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश देवांगन, संतोष शुक्ला, संतोष पांडे, प्रवीण देवघरे, प्रमोद शर्मा शामिल हुए। आभार प्रदर्शन ओमवीर कर्ण द्वारा किया गया।

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष डाॅ. मुकेश भटनागर सेवानिवृत्त बैंक वरिष्ठ प्रबंधक, डाॅ. बुद्धसेन शर्मा समिति सचिव, अनिल पाण्डेय समिति कोषाध्यक्ष, प्रशांत श्रीवास्तव समिति प्रबंधक के अथक प्रयासों से आयोजन सफल रहा उन्होंने आगत सभी कवि,साहित्यकारों और गायकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किये।

Share This Article