वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी बच्चों ने

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। अंकित आईटी स्कूल खुर्सीपार का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान अतिथियों में जी. सुरेश (बाबे), मयंक अग्रवाल, शेख हुसैन तन्हा, वार्ड पार्षद विनोद सिंह, अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से अंजुम अली और उनकी टीम तथा छाया पार्षद अजीत सिंह सहित कई विशिष्टजन उपस्थित थे। आयोजन में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वहीं अतिथियों ने इन बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। स्कूल संचालक हुसैन अली ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा। वहीं प्रिंसिपल रशीदा खातून ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी शहनाज, स्पोर्ट्स प्रभारी शबनम शेख, आंचल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी ज्योति और नीतू, क्राफ्ट और मॉडल हेड नाज परवीन और निकिता सहित अन्य लोगों का आयोजन की सफलता में विशिष्ट योगदान रहा।

Share This Article