लोकवाद्य संग्राहक रिखी के साथ अंडमान पहुंचा छत्तीसगढ़ी समूह, आज से बिखरेंगे लोकरंग

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय व उनका समूह अंडमान निकोबार द्वीप पहुंच गया है। यहां 27 से 31 दिसंबर तक होने वाले आईलैंड टूरिज्म फेस्टिवल 2025 में देश भर के कलाकारों के बीच रिखी क्षत्रिय का समूह छत्तीसगढ़ लोकनृत्य व संगीत का जादू जगाएगा।

संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा छत्तीसगढ़ शासन रायपुर की ओर से अंडमान निकोबार में होने वाले लोक नृत्य महोत्सव में रिखी क्षत्रिय व उनके समूह को यह अवसर दिया गया गया है। जिसमें रिखी के साथ 16 सदस्यीय दल वहां के अलग-अलग द्वीपों में 31 दिसंबर तक अपनी प्रस्तुति देगा। रिखी क्षत्रिय ने बताया कि इस प्रतिष्ठित समारोह में 10 राज्यों के लोकनृत्य समूहों को आमंत्रित किया गया है। जहां उनका समूह ककसाड़ नृत्य, माड़ी करमा और परब की प्रस्तुति देगा। यह प्रस्तुतियां अंडमान के वंडूर, मरीन, डिगलीपुर एवं आईटीएफ में होंगी। रिखी क्षत्रिय के समूह में कुलदीप सार्वा, प्रदीप ठाकुर, संजीव कुमार, पारस रजक, सुनील, भीमेश सतनामी, वेद प्रकाश, प्रमोद, जय ठाकुर, प्रियंका साहू, लीना ध्रुव, हुलसी ध्रुव, हेमा, चंचल और ओमेश्वरी शामिल हैं।

Share This Article